इवांका के मजेदार ट्वीट पर मनोज बाजपेयी का विडियो


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने हाल ही में भारत का दौरा किया था। इसके बाद से ही देश में उनकी पॉप्युलैरिटी काफी ज्यादा हो गई है। न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सिलेब्रिटीज भी इस लाइन शामिल हो गए हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एक मीम शेयर किया था जिसमें वह ताज महल पर इवांका ट्रंप के साथ पोज देते नजर आ रहे थे। इस पर खुद इवांका ने रिप्लाई किया था। अब इसमें ऐक्टर मनोज बाजपेयी भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक मीम शेयर किया जिसमें मनोज का 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' वाला कैरक्टर इवांका के साथ दिख रहा था। इन सब को देखकर इवांका भारतीयों की गर्मजोशी की सराहना की थी और कहा था कि उन्होंने नए दोस्त बनाए। मनोज जो कि जल्द ही 'सूरज पे मंगल भारी है' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगे, सिर्फ दिलजीत और इवांका की तस्वीर में खुद को फोटोशॉप किया बल्कि फिर वे बेयॉन्से, जेनिफर लोपेज, मारिया शारापोवा और क्वीन एलिजाबेथ जैसे सभी इंटरनैशनल सिलेब्स के दिखे। विडियो शेयर करते हुए मनोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का रेफरेंस दिया और लिखा, 'हम हैं मंगल और पड़ेंगे हम सब पे भारी!' बता दें, मनोज की आनेवाली फिल्म का डायरेक्शन 'परमाणु' फेम निर्देशक अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फिल्म इस साल जनवरी से ही बन रही है।


Popular posts
ट्रेनें रद्द: जो अटक गए, वे लटक गए
Image
कोरोना वायरस : 18 दिनों बाद कनिका कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कब क्या हुआ
Image
दीया जलाने के साथ कुछ लोगों ने फोड़े पटाखे, भड़कीं सोनम कपूर बोलीं- क्या ये दिवाली लग रही है
कोरोना से बचाने को भीड़ हटाने गई पुलिस, 20 लोगों ने चाकू-डंडों से कर दिया हमला
Image
21 मार्च 2020 : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल थे। 22 मार्च 2020 : कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए 198 लोगों का पता चला, सभी की कोरोना टेस्ट करवाया गया। बाद में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 23 मार्च 2020 : कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज FIR में किए गए बदलाव, धाराओं पर असर नहीं। 23 मार्च 2020 : सिंगर कनिका कपूर की सेहत में कोई सुधार नहीं, दूसरी जांच रिपोर्ट में सामने आई वायरल लोड ज्यादा होने की बात। 25 मार्च 2020 : कनिका कपूर का मंगलवार रात को तीसरी बार कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ और तीसरी बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 29 मार्च 2020 : कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर की चौथी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव लेकिन सेहत में हुआ थोड़ा सुधार। 31 मार्च 2020 : कनिका कपूर का ठीक हुआ सर्दी, जुखाम और बुखार लेकिन बॉडी में कोरोना अभी भी मौजूद। 1 अप्रैल 2020 : एक बार पुनःपॉजिटिव रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने कनिका के इलाज के साथ ही उसके खानपान में बदलाव किया। उसे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खानपान की चीजें दी गई। भोजन में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाई। 4 अप्रैल 2020 : पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट आई निगेटिव। कनिका की सेहत में लगातार सुधार अब बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं। 6 अप्रैल 2020 : कनिका कपूर की कोरोना जांच की छठी रिपेार्ट भी नेगेटिव आई। अस्पताल से मिली छुट्टी। 14 दिनों तक अपने घर में रहेंगी क्वारंटाइन।