होली मिलन' इस बार दूर रहग मोदी और शाह
देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इनमें 23 मामले नए । गुड़गांव में बुधवार शाम को पेटीएम कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि कीकोरोना अब तक 78 देशों में पहुंच चुका । सरकार ने कोरोना प्रभावित देशों यात्रा से बचने की अपील की है। वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'होली मिलनसमारोहों में न जाने का ऐलान किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने ऐसे ही ऐलान किए। शाह की हैदराबाद रैली भी टल गई। बुधवार शाम राष्ट्रपति भवन ने घोषणा की कि इस बार वहां होली मिलन समारोह नहीं होगा।